{"_id":"6448e7d4f76b8b57ce08f059","slug":"fierce-fire-broke-out-in-bamboo-and-cardboard-godown-in-neb-area-of-alwar-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: एनईबी क्षेत्र में बांस और गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: एनईबी क्षेत्र में बांस और गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में नाकाम
Wed, 26 Apr 2023 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:29 PM IST
सार
अलवर के एनईबी पुलिस थाना अंतर्गत वेस्टेज कागज और बांस-बल्ली के गोदाम में आग लग गई। सुबह लगी आग को बुझाने में दमकल की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
गोदाम में आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के एनईबी पुलिस थाना अंतर्गत मुंग्सका पूर्व मंत्री नसरू खान के मकान के समीप वेस्टेज कागज और बांस-बल्ली के गोदाम में आग लग गई। आग सुबह करीब 8:00 बजे लगी। 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जेसीबी की सहायता से गोदाम से सामान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नसरू खान ने बताया कि यह गोदाम मेरे घर के समीप ही है और हिसाब से मेरे घर को भी काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन आग बुझाने के बाद ही ललेगा। गोदाम में आग में सबसे पहले कागज वाले हिस्से में लगी। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग बुझाने में असफल रही।
विज्ञापन
उन्होंने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आग इतनी भयानक प्रशासन को पानी के टैंकरों को भी भिजवाना चाहिए था। यह गोदाम दीपक और रवि के हैं, जिनमें कागज और बांस बल्ली है। यह वेस्टेज कागज का गोदाम है। स्थानीय निवासी अकबर खान ने बताया कि वह छत पर बैठे हुए थे तो तभी आगे दिखाई दी इसकी सूचना तुरंत ही कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
इधर, फायर अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि मुंगास्का में आग लगने की सूचना मिली थी और सुबह 8:00 बजे की आग लगी हुई है। यह कागज वगैरह बनाने की फैक्ट्री है। अब तक 14 गाड़ियां पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर सही तरीके से भी काबू नहीं पाया जा सका है।