फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Minister Bhupendra Yadav emphasized on education, sports and development in Behror

Alwar: मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- बच्चों को अंग्रेजी सिखाएं, लेकिन ऐसे कि मातृ भाषा हिंदी पर गर्व बना रहे

Sun, 08 Dec 2024 09:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 09:34 PM IST
सार

केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बहरोड़ के तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेते हुए हिंदी भाषा के महत्व और नई शिक्षा नीति पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हिंदी पर गर्व करना सिखाना चाहिए।

विज्ञापन
Alwar: Minister Bhupendra Yadav emphasized on education, sports and development in Behror
मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को बहरोड़ क्षेत्र के तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हिंदी भाषा के लिए निजी विद्यालयों से कहा कि अंग्रेजी माध्यम बताने में फीस ज्यादा मिलती है। बच्चों को अंग्रेजी सिखाएं, लेकिन उनको अपनी भाषा हिंदी पर गर्व करें ऐसा सिखाएं। बच्चों के अभिभावक आए तो हिंदी में बताएं। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के लिए लाइब्रेरी चलाता हूं। वहां पर उनके मां-बाप और बच्चे दोनों को साथ बैठता हूं, क्योंकि मां-बाप अलग सोचते हैं और बच्चा अलग सोचता है। उनसे हिंदी में बात कर माता-पिता और बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना ही हमारा काम है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिक्षा को लेकर केंद्र सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदम की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नई एजुकेशन पॉलिसी लाए हैं, उसका विस्तार होना चाहिए। सभी को उसे समझना चाहिए। शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
विज्ञापन


बहरोड़ में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो विजन है, उसमें खेलो इंडिया एक बड़ा विजन है, उसके लिए अलवर में सांसद खेल उत्सव भी किया जा रहा है।भूपेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को लेकर कहा कि हाल ही में जो केंद्र सरकार ने अटल टिंकरिंग लैब का विस्तार किया है वह छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। अटल टिंकरिंग लैब योजना का उद्देश्य युवा मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देना है और उनमें डिज़ाइन मानसिकता, कम्प्यूटेशनल सोच, अनुकूली शिक्षा, भौतिक कंप्यूटिंग आदि जैसे कौशल विकसित करना है। केंद्र सरकार का जो स्ट्रिम है उसके लिए हम क्षेत्र में कार्य करेंगे शिक्षा में एक स्वच्छ वातावरण पैदा हो इसके लिए सब का सहयोग लेंगे।


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अशोक गहलोत दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी ईआरसीपी पर कोई काम नहीं कर पाए वह काम भजनलाल सरकार ने कर दिखाया है। जो अशोक गहलोत सरकार में केबीएनआर पीछे पड़ा था, उसको आगे बढ़कर रिसर्जन राजस्थान का काम भजनलाल सरकार ने किया है। राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा से चंबल वाले पानी के विषय पर भी भजनलाल सरकार ने काम किया है। यह सब देख ही रहे हैं कि एक जमीन से निकला हुआ राजस्थान का बेटा किस तरह राजस्थान के विकास के लिए काम कर रहा है।

उसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बहरोड़ के माँचल ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, बहरोड पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशंस प्रेसिडेंट मोहित यादव, सरपंच ओम प्रकाश यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed