{"_id":"672f113e9196f49e61061468","slug":"congress-state-president-dotasara-did-gamchha-dance-in-ramgarh-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने रामगढ़ में किया गमछा डांस, मंच पर उम्मीदवार जुबेर भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने रामगढ़ में किया गमछा डांस, मंच पर उम्मीदवार जुबेर भी रहे मौजूद
Sat, 09 Nov 2024 01:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:07 PM IST
सार
Rajasthan Bypoll: रामगढ़ में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गमछा डांस किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव व असम के प्रभारी जितेंद सिंह, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
डांस करते डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा डांस ने रामगढ़ उपचुनाव में समा बांध दिया। कल रामगढ़ के बडोदामेव में कांग्रेस की जनसभा में डोटासरा ने जोरदार गमछा डांस किया। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बता दें कि डोटासरा ने भाषण की जगह गमछा डांस ही किया। डोटासरा ने गमछा डांस के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन को गले लगाया और यह गमछा उनसे गले मिलकर गले में डाल दिया। डोटासरा ने काफी देर तक गमछा लेकर ठुमके लगाए, जिससे मीटिंग में आनंद आ गया। डोटासरा का गमछा डांस देख कर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के साथ जनसभा में आये लोग भी आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
डोटासरा पहले भी कई जगह इस तरह का गमछा डांस कर चुके है। हालांकि उनका भाषण भी जोरदार रहता है और भाजपा सरकार को पर्ची सरकार का नाम भी डोटासरा ने ही दिया है। वे कहते है कि मुख्यमंत्री पर्ची से ही निकले है। कल उन्होंने भाषण तो बहुत कम दिया या यूं कहे कि डांस काफी देर तक जोरदार किया। इस डांस का लोगों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन