फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Baba Bageshwar's court will be decorated in Alwar from today

Alwar: पं. धीरेंद्र शास्त्री की अभिनंदन यात्रा रद्द; हनुमत कथा के लिए दो दिन सजेगा बाबा बागेश्वर का दरबार

Fri, 06 Oct 2023 12:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अभिनंदन यात्रा की प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण रोड शो को रद्द कर दिया गया है। शाम चार बजे से लोहिया का तिबारा स्थित ग्राउंड पर हनुमंत कथा करेंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री।

विज्ञापन
Baba Bageshwar's court will be decorated in Alwar from today
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अलवर में दो दिन 6 और 7 अक्टूबर को कथा करेंगे। लोहिया का तिबारा स्थित ग्राउंड पर हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। हनुमंत कथा के आयोजन के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री देर रात अलवर पहुंचे। शाम चार बजे से बाबा बागेश्वर का दरबार लगाया जाएगा। आज सुबह 11 बजे से होने वाला रोड शो का अयोजन भी था, जिसको बाद में रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


सर्व समाज राष्ट्र उत्थान सेवा समिति के प्रमुख सीए श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को शहर में पंडित शास्त्री की अभिनंदन यात्रा निकालने की तैयारी थी। किसी कारण से यात्रा को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री रात दो बजे अलवर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम आईईटी कॉलेज में कराया गया है।
विज्ञापन


ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना के चलते रोडशो रद्द
सीए कृष्ण गुप्ता ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री की अभिनंदन यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिली है। प्रशासन का मानना था कि महाराज के रोड शो में अधिक भीड़ आ सकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था में 3300 पुलिसकर्मी, 50 बाउंसर, 2 हजार रामसेवक और सेविकाएं होंगे। कथा के दिन रामगढ़ रूट से निकलने वाले वाहनों को रूट बदला गया है। असल में कथा में कई लाख लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में आने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद किरोड़ी लाल मीणा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता मनोज तिवाड़ी का आना बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed