फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: The condition of the city is bad, people are troubled by sunken roads and potholes at many places

Alwar : जिले से दो मंत्री होने के बावजूद शहर के हाल बेहाल, जगह-जगह धंसी सड़कों और गड्ढों से जनता त्रस्त

Sat, 03 Aug 2024 11:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

शहर में जगह-जगह धंसी सड़कों और रोड के बीच हो रहे गड्ढों से आमजन परेशान हैं। जिले से चुने गए मंत्री राज्य और केंद्र दोनों जगहों पर बैठे हैं इसके बावजूद यहां की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
Alwar: The condition of the city is bad, people are troubled by sunken roads and potholes at many places
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली व प्रदेश की राजधानी जयपुर के मध्य एनसीआर में आने वाले अलवर के हालात बहुत खराब हैं। अलवर जिले से राजस्थान सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा और केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जब मंत्री बने तो जनता को कुछ सुधार होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन इसके विपरीत जनता की उम्मीदें अब धराशायी होती नजर आ रही हैं। मंत्रीजी गायब हैं तो अलवर प्रशासन अपनी मस्ती में मस्त है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को निर्वाणा होटल के सामने सामान से भरा हुआ एक ट्रक सड़क में धंस गया। यही हालात शहर की अन्य सड़कों के भी हैं। सड़कें जगह-जगह से टूट रही हैं और वाहन उनमें फंस रहे हैं। डेढ़ महीने पहले भी एक रिक्शा इसी जगह पर धंस गया था और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई थीं। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली और वहां केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण चारों तरफ कचरे के ढेर लगे हुए हैं। अब जाकर पांच दिन बाद प्रशासन चेता और पुलिस सुरक्षा के बीच शहर की सफाई हुई। अलवर के मंत्री और विधायक संजय शर्मा नदारद हैं, जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed