फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Teen Killed After Being Hit by Speeding Tractor, Driver Abandons Vehicle and Flees, Police Launch Probe

Alwar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Aug 2025 04:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 04:20 PM IST
सार

पड़ोस की दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे 14 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक और उसके साथी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Alwar: Teen Killed After Being Hit by Speeding Tractor, Driver Abandons Vehicle and Flees, Police Launch Probe
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 14 वर्षीय मोनीश खान, पुत्र मौसम खान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर तड़प रहा था शिक्षक, आधार कार्ड न होने पर नहीं शुरू किया इलाज
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोनीश सातवीं कक्षा का छात्र था और घटना के समय दुकान से कुछ सामान खरीदकर घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने कान में ईयर फोन लगा रखा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और उसका साथी वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थाने ले लिया और चालक की तलाश में नाकेबंदी भी की लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मोनीश मौसम खान का घर का सबसे बड़ा बेटा था। परिवार में अब एक बेटा और एक बेटी शेष हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed