{"_id":"66a4c53c4bdaf839d707ea10","slug":"alwar-student-s-ears-bleed-due-to-teacher-s-slap-school-administration-beats-up-family-members-too-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : टीचर के थप्पड़ से छात्र के कान से खून निकला, शिकायत लेकर गए परिजनों के साथ स्कूल प्रशासन ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : टीचर के थप्पड़ से छात्र के कान से खून निकला, शिकायत लेकर गए परिजनों के साथ स्कूल प्रशासन ने की मारपीट
Sat, 27 Jul 2024 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:30 PM IST
सार
शहर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में निजी स्कूल के मास्टर ने तीसरी कक्षा में पढ़ रहे बालक के साथ मारपीट की, इसकी शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों के साथ भी स्कूल के प्रिंसिपल और मास्टर ने मारपीट की, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, अलवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में मास्टर द्वारा बालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। उसके बाद बालक ने मारपीट करने की घटना घर पहुंचकर परिजनों को बताई तो परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल में टीचर और प्रिंसिपल ने बालक के परिजनों से गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। परिजनों को चोट लगने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रार्थी तारेश निवासी गण्डराला ने बताया कि 25 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उसके बेटे दीपक को स्कूल के टीचर संजय ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया। इससे उसके कान से खून आने लगा। घर आकर जब बच्चे ने घर आकर घटना के बारे में बताया तो बच्चे की मां ने टीचर को फोन किया, उस पर उसने फोन पर ही गाली-गलौज करते हुए बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लोग बच्चे के परिजनों के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य से टीचर संजय धीवर की शिकायत करने पहुंचे। इस पर प्रिंसिपल शिवचरण ने खुद गाली देना शुरू कर दिया और फिर दोनों ने मिलकर परिजनों के साथ मारपीट की। इसी दौरान बाहर से लाठी लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने परिजनों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आने से अस्पताल में भर्ती किया गया। बहरहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन