फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Plantation of saplings on the occasion of Tribal Day, organization of cultural program in the evening

Alwar : आदिवासी दिवस के मौके पर मंदिर परिसर के आसपास पौधे लगाए, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 09 Aug 2024 06:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

आदिवासी दिवस के मौके पर आज अलवर में रूपबास में रूप हरि मंदिर के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण के प्रति सजग रहने और अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
Alwar: Plantation of saplings on the occasion of Tribal Day, organization of cultural program in the evening
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर आदिवासी ग्रुप की ओर से शुक्रवार को रूपबास स्थित रूपहरि मंदिर के पास आदिवासी दिवस मनाया गया। ग्रुप के सदस्य और पार्षद रवि मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी दिवस के अवसर पर रूप हरि मंदिर के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर और उसके आसपास 21 पौधे लगाए गए और लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सुंदर बनाए रखने और पर्यावरण की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पौधे लगाए जाना बहुत ही आवश्यक है। 
विज्ञापन


आदिवासी दिवस के मौके पर रूपबास स्थित रूप हरि मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed