{"_id":"66b1d4e3c5511d012a084b6b","slug":"alwar-panther-reached-residential-colony-and-hunted-dog-forest-department-team-is-keeping-an-eye-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : आवासीय कॉलोनी में पहुंचे पैंथर ने किया कुत्ते का शिकार, वन विभाग की टीम रख रही है हर मूवमेंट पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : आवासीय कॉलोनी में पहुंचे पैंथर ने किया कुत्ते का शिकार, वन विभाग की टीम रख रही है हर मूवमेंट पर नजर
Tue, 06 Aug 2024 01:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
शहर में जयपुर रोड पर स्थित एक आवासीय कॉलोनी में पहुंचे पैंथर ने कुत्ते का शिकार कर लिया। पैंथर के हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वन विभाग की टीम पैंथर के मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के जयपुर रोड स्थित जयंती फार्म हाउस के पीछे आवासीय कॉलोनी में इन दिनों पैंथर का आतंक है। बीते 4 -5 दिनों से लगातार पैंथर कॉलोनी में आ रहा है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर घर के बाहर घूमता हुआ कैद हुआ है, इसी दौरान उसने कॉलोनी में एक कुत्ते का शिकार भी किया। बीती रात पैंथर एक महिला के पीछे भागा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात कॉलोनी में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पैंथर पर नजर रखी जा रखी है। पैंथर की मूवमेंट के चलते लोग डरे हुए हैं। बच्चे घरों में बंद हैं।
विज्ञापन