{"_id":"66e3c70b23ed707f570e3878","slug":"alwar-news-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-hotel-was-living-here-for-a-month-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक महीने से कमरा लेकर यहां रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक महीने से कमरा लेकर यहां रह रहा था
Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
सार
दिल्ली से आए एक युवक ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले करीब एक महीने से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एक 32 वर्षीय युवक ने स्टेशन रोड पर स्थित दा लाटा हाउस होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह युवक दिल्ली से यहां आया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
लाटा हाउस के होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के एक कमरे में पिछले करीब 1 महीने से रह रहा गेस्ट सुबह से गेट नहीं खोल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की कुंदी तोड़ शव को फंदे से नीचे उतारा। पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक ताराचन्द गोयल पुत्र श्री राम गोयल निवासी शिव शक्ति अपार्टमेंट, द्वारका, दिल्ली ने पिछले करीब 1 महीने से यहां किराये पर रूम ले रखा था। उसने अलवर शहर के किसी होटल को लीज पर लिया था, जिसकी कल ओपनिंग होनी थी लेकिन सुबह से ही कोई भी मूवमेंट नहीं होने पर जब शक हुआ तो होटल स्टाफ ने कमरे के गेट पर जाकर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई भी रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन शाम तक जब वह बाहर नहीं आया तो शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की खिड़की से देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था, उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, मुझ पर किसी भी प्रकार का दवाब नहीं है।
विज्ञापन
बहरहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। आज युवक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।