फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Woman arrested for assaulting ANM in hospital, Threatens Kanhaiyalal murder case like incident

Alwar News: अस्पताल में एएनएम के साथ मारपीट के बाद महिला गिरफ्तार, कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी वारदात की धमकी दी

Sat, 11 Jan 2025 03:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

शहर के एक शिशु चिकित्सालय में मरीज के साथ आई एक महिला परिजन ने एएनएम के साथ विवाद कर मारपीट की। आरोपी महिला ने एएनएम के साथ उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी वारदात करने की धमकी भी दी, जिससे विवाद और गहरा गया।

विज्ञापन
Alwar News: Woman arrested for assaulting ANM in hospital, Threatens Kanhaiyalal murder case like incident
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत गीतानंद शिशु चिकित्सालय में बुधवार सुबह मरीज के साथ आई महिला परिजन ने अस्पताल की एएनएम के साथ मारपीट कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब महिला गार्ड से बहस करते हुए वार्ड के अंदर आ गई और एएनएम के साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन


नर्सिंग ऑफिसर शकुंतला योगी और एएनएम शशि शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गार्ड द्वारा रोके जाने पर महिला ने अंदर आकर स्टाफ से झगड़ा शुरू कर दिया। जब एएनएम ने महिला को समझाने का प्रयास किया, तो उसने हाथापाई करते हुए एएनएम के गले पर खरोंचें डाल दीं।
विज्ञापन


विवाद के दौरान महिला ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड का संदर्भ देते हुए धमकी दी कि वह अलवर में उसके साथ वही वारदात कर देगी, एक बार वह अस्पताल से बाहर तो निकले। महिला की इस धमकी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) सुनील चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टाफ ने आशंका जताई है कि भविष्य में कोई व्यक्ति हथियार लेकर भी आ सकता है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed