{"_id":"64a2d15cc56db38b330408b8","slug":"alwar-news-villagers-sitting-on-dharna-with-school-children-demanding-opening-of-road-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण, लगाया अतिक्रमण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण, लगाया अतिक्रमण का आरोप
Mon, 03 Jul 2023 07:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:17 PM IST
सार
Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के तहत आने वाले बानसूर के गांव चतरपुरा के आड़ी गैली में सोमवार को ग्रामीणों ने स्कूल का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर बच्चों के साथ धरना दिया। ग्रामीणों ने बताया, कुछ लोगों ने तीन-चार दिन पहले स्कूल में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बच्चे और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर में बानसूर के गांव चतरपुरा के आड़ी गैली में ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ रास्ते पर अतिक्रमण होने पर स्कूली बच्चों के साथ रास्ते में ही फर्श बिछाकर बैठ गए। साथ ही रास्ते को खुलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने तीन-चार दिन पहले स्कूल में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इससे स्कूल जाने का रास्ता बंद हो गया। सोमवार सुबह स्कूल जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने पर ग्रामीण बच्चों के साथ रास्ते पर ही बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
उन्होनें बताया कि यह रास्ता 50 साल से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और रास्ता खुलवाने को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच को अवगत करवाया गया। लेकिन पिछले तीन चार दिन से सरपंच कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर आज जब बच्चे स्कूल जाने लगे तो रास्ता बंद मिला। इस पर ग्रामीण और बच्चे धरने पर बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
सरपंच नीरज तोनगरिया ने बताया कि स्कूल जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया है। ग्रामीण और बच्चे रास्ते में ही बैठ गए और रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर मौका देखा गया और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई है।