फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Videos of Alwar Central Jail premises are viral on social media

Alwar News: सोशल मीडिया पर छाए अलवर सेंट्रल जेल परिसर के वीडियो; किसने और कब बनाए जेल प्रशासन को नहीं लगी भनक

Sun, 28 Jul 2024 02:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jul 2024 02:11 PM IST
सार

अलवर सेंट्रल जेल के कैदियों का बर्तन साफ करने और चौसर खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेल परिसर में चार-पांच वीडियो में शूट हुए हैं और जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Alwar News: Videos of Alwar Central Jail premises are viral on social media
अलवर सेंट्रल जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर सेंट्रल जेल में कैदियों के बर्तन साफ करने और चौसर खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दावा है कि यह वीडियो पुलिस पर हमला कर भागे हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के नाम से बने सोशल मीडिया हैंडल से डाला गया है। फिरोज सरकार मन्नाका के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो डाले गए हैं। एक वीडियो में जेल परिसर को दिखाया गया है। इसमें कैदी बर्तन साफ करते और चौसर खेलते दिख रहे हैं। जेल के परिसर के अंदर से चार-पांच वीडियो में शूट कर एक वीडियो बनाकर दिखाया गया है। बैकग्राउंड में लोक गीत भी लगाया हुआ है। दूसरे वीडियो में फिरोज कोर्ट में पेशी पर आते हुए का है। ये दोनों वीडियो उसके सोशल मीडिया के अकाउंट पर डाले हुए हैं।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान 22 जून को पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था। जिसे में एनईबी थाना पुलिस पकड़ने गई थी। उस समय पुलिस पर हमला किया गया। उसके बाद फिरोज 14 जुलाई को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। जेल जाने के करीब 10 दिन बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर जेल के वीडियो डाले गए हैं। जिसमें पूरे जेल को दिखाया गया है। एक जगह कैदी चौसर खल रहे हैं। दूसरी जगह नहाते हुए और बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। बाकी बरामदे में कैदी बैठे हैं। 
विज्ञापन


ये वीडियो कब किसने बनाया जेल प्रशासन को पता नहीं है। अब जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो पुराना है या नया। उधर, अलवर एसपी आनंद शर्मा का कहना है कि अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना भी अपराध है। फिरोज के मामले में पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद सख्ती से एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed