{"_id":"687dcf0f55f87e053d024858","slug":"alwar-news-uncle-and-nephew-died-under-the-wheels-of-a-trolley-in-a-tragic-accident-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दर्दनाक हादसे में ट्रॉले के पाहिए के नीचे आकर मामा-भांजे की मौत, चेहरा तक नहीं पहचान पाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दर्दनाक हादसे में ट्रॉले के पाहिए के नीचे आकर मामा-भांजे की मौत, चेहरा तक नहीं पहचान पाए लोग
Mon, 21 Jul 2025 10:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:54 AM IST
सार
अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मालिक (19) और मंजलिस (14) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर की है जब ककराली गांव से तुलेड़ा जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को कटोरी वाला पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के सिर ट्रॉले के अगले पहिए के नीचे आ गए और उनका चेहरा तक पहचानना मुश्किल हो गया। मृतकों की पहचान मामा मालिक (19) पुत्र सलीम निवासी ककराली और भांजे मंजलिस (14) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी तुलेड़ा के रूप में हुई है।
तुलेड़ा के सरपंच बबल यादव ने बताया कि मालिक 12 वी कक्षा पास करने के बाद दो साल से मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया जोधपुर से मोलवियत की पढ़ाई कर रहा था और अविवाहित था। वह छह भाइयों में पांचवे नम्बर पर था और उसके पिता सलीम जयपुर जिले के दूदू सावरदा मदरसे में मौलवी है। दूसरा मृतक मजलिस गांव तुलेड़ा की सरकारी स्कूल में कक्षा ग्यारवी में पढ़ता है।मजलिस के एक छोटा भाई भाई भी है।मृतक मलिक रविवार सुबह दस बजे ही ट्रेन से जोधपुर से अलवर आयस था।उसके साथ पढ़ने वाले दो और छात्र भी आये थे जो छठी मील ओर किथूर के रहने वाले है।रेलवे स्टेशन से मलिक सीधे अपनी बहन के घर तुलेड़ा गया था जहां पर उसने मलिक ने किसी की बाइक मांगी और भांजे मजलिस को साथ लेकर दोनों साथियों को छोड़ने छठी मील गया। इसके बाद मामा भांजे वापस तुलेड़ा गांव जा रहे थे तभी गजक पुलिया के पास यह हादसा हो गया जिसमें दोनों ही मर गए। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाया। सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल सतीश ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई।