{"_id":"66c6b689d091310e220d46de","slug":"alwar-news-tiger-st-2303-escaped-from-sariska-and-camped-in-jhabua-forest-of-haryana-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सरिस्का से फरार बाघ ST-2303 ने झाबुआ में डाला डेरा, कैमरे में हुआ कैद, खेत में जाने से डर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सरिस्का से फरार बाघ ST-2303 ने झाबुआ में डाला डेरा, कैमरे में हुआ कैद, खेत में जाने से डर रहे लोग
Thu, 22 Aug 2024 09:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:25 AM IST
सार
सरिस्का के बफर जोन से निकलकर झाबुआ के जंगलों में पहुंचा बाघ ST-2303 वहीं डेरा डाले हुए है। बाघ का वीडियो सामने आया है, जिससे सरिस्का वन विभाग ने भी पुष्टि कर दी है। इस बाघ ने 15 अगस्त को अलवर जिले के मुंडावर क्षेत्र में चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद वह हरियाणा होते हुए झाबुआ के जंगलों में पहुंच गया।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ बाघ ST-2303।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरिस्का के बफर जोन से निकले बाघ ST-2303 को झाबुआ का जंगल रास आ गया है। बाघ वहीं पर डेरा डाले हुए है। ये गांव साबी नदी के पास हरियाणा में पड़ता है। इससे पहले भी बाघ ST-2303 यहां से निकलकर हरियाणा में जा चुका है।
विज्ञापन
टाइगर झबुआ के जंगल में ही विचरण कर रहा है। संयोग से टाइगर कैमरे में भी ट्रैप हुआ है। यह वीडियो एक दिन पहले का बताया जा रहा है। इस बात की तस्दीक सरिस्का के वन विभाग ने भी कर दी है।
विज्ञापन
सरिस्का से क्षेत्र निदेशक ने बताया कि उनको टाइगर का वीडियो मिला है। इस बाघ को पकड़ने के लिए 20 से अधिक कर्मचारियों की टीम जुटी हुई है। बाघ की दहशत भी इलाके में दिखाई दे रही है। दहशत के चलते आसपास के गांव वालों ने खेतों पर जाना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बाघ 15 अगस्त को बफर जोन से निकलकर जिले के मुंडावर में गांव दरबार पुर पहुंच गया था। यहां इसने चार लोगों पर हमला कर घयल भी कर दिया था। इसके बाद बाघ हरियाणा की ओर निकल गया और झाबुआ में इसके पैरों के निशान मिले थे। अब बाघ का एक वीडियो भी मिल गया है।