फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Three members of Nuh's vehicle theft gang arrested

Alwar News: वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, शातिर अलवर से वाहन चोरी करके नूंह ले जाकर सस्ते में बेचते थे

Sat, 15 Jun 2024 10:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

पुलिस ने ईको वैन के साथ चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई अन्य वाहन चोरी का खुलासा हो सकता है। अरोपी अलवर से वाहन चोरी कर नूंह ले जाते थे। वहां सस्ते दामों में बेच देते थे। 

विज्ञापन
Alwar News: Three members of Nuh's vehicle theft gang arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह नूंह मेवात से अलवर आकर वाहनों को चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने ईको वैन के साथ चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई अन्य वाहन चोरी का खुलासा हो सकता है इसको लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अलवर कोतवाली थाना के ए एसआई कन्हैयालाल ने बताया कि शौकीन उर्फ डब्बू पुत्र अयूबखां निवासी बुबलहेड़ी पिनंगवा नूंह मेवात, वसीम पुत्र इस्राइल मेव निवासी पिनंगवा नूंह, अभिषेक पुत्र गिरीराज निवासी पिनंगवा नूंह मेवात को गिरफ्तार किया है। ये तीनों चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन


अलवर कोतवाली एएसआई कन्हैया लाल ने बताया कि अरोपी अलवर से वाहन चोरी कर नूंह ले जाते थे। वहां सस्ते दामों में बेच देते थे। इनसे इको वैन बरामद की है। जो विकास पथ से पांच जून की रात को चोरी हुई थी। अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed