{"_id":"6745ec0b9099b2f2df031ff0","slug":"alwar-news-thieves-stole-donation-box-and-silver-umbrella-from-gayatri-temple-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: चोरों के हौसले इतने बुलंद, गायत्री मंदिर से दानपात्र और चांदी का छत्र ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: चोरों के हौसले इतने बुलंद, गायत्री मंदिर से दानपात्र और चांदी का छत्र ले उड़े चोर
Tue, 26 Nov 2024 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:11 PM IST
सार
अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर शक्ति पीठ में चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के दरवाजे से मंदिर में घुसे, सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और दान पात्र तोड़कर नकद राशि चुरा ली।
विज्ञापन
मंदिर का टूटा दानपात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि घरों को निशाना बनाते हुए वह मंदिरों को भी अब निशाना बनाने लगे हैं। चोरों ने गायत्री परिवार के मंदिर को भी छोड़ा और वह जो समान मिला उसको लेकर रफू चक्कर हो गए। यह घटना शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर रोड स्थित गायत्री मंदिर शक्ति पीठ का है, जहां पर मंदिर परिसर में स्थित गायत्री माता के मंदिर में देर रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
शक्तिपीठ से जुड़े जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया रात को करीब 2:30 बजे यहां पर पीछे के दरवाजे से चोर घुसे। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तारे काट दी ओर उसके बाद मंदिर परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया उन्होंने बताया मंदिर में से दो दान पात्रों को तोड़ डाला और उस में रखी नकद राशि को चोर के गए। साथ ही आसपास रखे सामान को भी चोरों ने अस्त-व्यस्त कर दिया उन्होंने कहा नुकसान बहुत ज्यादा नहीं हुआ। केवल कुछ हजारों का माल ही चोर ले जाने में सफल रहे एक अलमारी में जहां छत्र रखे होते है उसको भी चोरों ने तोड़ दिया और चांदी का एक छत्र भी चोरी कर ले गए। अब इस घटना के बाद गायत्री शक्तिपीठ के लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया और थाने में मामला दर्ज करवाया अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।