{"_id":"66d9b5caa02850f88f006e10","slug":"alwar-news-thieves-posing-as-customers-stole-gold-chain-from-a-jewellery-shop-in-alwar-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर में ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन ले गए ग्राहक बनकर आए चोर, महिला और पुरुष सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर में ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन ले गए ग्राहक बनकर आए चोर, महिला और पुरुष सीसीटीवी में हुए कैद
Thu, 05 Sep 2024 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:15 PM IST
सार
अलवर शहर के बजाजा बाजार स्थित शुभम ज्वेलर्स से 6 सोने की चेन एक महिला और तीन पुरुषों ने मिलकर चुरा लीं। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें एक व्यक्ति पांच सोने की चेन चुराते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के बीचो बीच होप सर्कस के सामने बजाजा बाजार स्थित शुभम ज्वेलर्स की दुकान से 6 सोने की चेन एक महिला सहित तीन पुरुषों ने की पार। वारदात सीसीटीवी में हुई कैद कोतवाली थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पूरी घटनाक्रम में के बारे में जानकारी ली और आगामी कार्रवाई में जुट गए है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान शुभम ज्वेलर्स के नाम से बजाजा मार्केट की गली में है। दोपहर करीब 12:52 के समीप दो-दो की टुकड़ी में महिला और तीन पुरुष दुकान पर आए और आभूषणों की खरीददारी के लिए एक-एक करके सामान देखने लग गए। इसी बीच 1:03 से पहले पहले एक पुरुष ने एक पॉलिथीन में रखे पांच सोने की चेन को दुकानदार को चकमा दे अपनी जेब में रख ली और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक जाने के बाद वह दुकान पर कार्यरत कर्मचारियों ने पूरे आभूषणों को गिनकर रखना चाहा तो उसने देखा कि एक पुड़िया में करीब पांच सोने की चेन तकरीबन 104 ग्राम की मौजूद नहीं है। जिनकी मार्केट में कीमत करीब 7 लाख के आसपास बताई जा रही है। जैसे ही उसको कुछ देर पहले आए लोगों पर शक हुआ उसने सीसीटीवी वीडियो देखा। सीसीटीवी में एक पुरुष उस पालिथीन की पुड़िया को अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहा है। इस घटना को देखने के बाद व्यापारी और दुकानदारों के होश उड़ गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुकानदार ने कोतवाली थाना को सूचना दी। ASI विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे सीसीटीवी और संपूर्ण घटना के बारे में कथित जानकारी ली। इसके बाद दुकानदार व्यापारी ने कोतवाली थाने में पहुंचकर उन अज्ञात छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
सराफा व्यापार वर्ग के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि चोरों का आजकल सॉफ्ट टारगेट ज्वेलर्स हो गए हैं। दिनदहाड़े चोरी जैसी घटना घटित हो रही है। पुलिस इस ओर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि चोरों में भय माहौल बना रहे। कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी की कार्रवाई में जुट गई है।