फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Thieves looted a vacant house in Alwar

Alwar News: अलवर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ, मायके गई थी महिला

Sun, 06 Oct 2024 03:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता नीलम शर्मा मायके गई हुई थीं, तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। घटना का पता तब चला जब पड़ोसी ने घर के खुले होने की सूचना दी।

विज्ञापन
Alwar News: Thieves looted a vacant house in Alwar
घटना के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि सूना मकान देखते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। अलवर शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत मालवीय नगर के ए-ब्लॉक में मकान नंबर 72 को चोरों ने निशाना बनाया। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला नीलम शर्मा ने बताया वह मालवीय नगर की निवासी है और अब से 2 दिन पहले शुक्रवार को वह अपने मायके में बहादुरपुर गई हुई थी। रविवार सुबह उनके पड़ोसी का उनके पास फोन आया कि आपका घर खुला हुआ है, क्या आप अलवर आ चुके हो। तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


उसके बाद जब यहां पर आए तो हमने देखा कि घर और  कमरे के ताले टूटे हुए हैं। सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित महिला ने बताया उनके घर से सोने की चेन, चूड़ी, पाजेब 50 हजार नकद और अन्य सामान चोरी हुआ है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने है, जिसमें चोर अपनी हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अरावली विहार थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस उन चोरों की तलाश भी कर रही है, जो सीसीटीवी में दिखाई दे रहे है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार चोर इस वारदात में कई लाख का माल ले गए हैं। पुलिस चोरों की गहनता से तलाश कर रही है, ताकि घटना में गया माल बरामद किया जा सके और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed