फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Thieves entered the house and stole jewelery and cash, the family was sleeping in adjacent room

Alwar News: चोरों ने घर में घुसकर आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ किया, बाजू के कमरे में सो रहा था परिवार

Tue, 14 May 2024 12:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:30 PM IST
सार

बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी से नकदी, आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया। घटना के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे और पड़ोस के कमरे में आराम से सो रहे थे।

विज्ञापन
Alwar News: Thieves entered the house and stole jewelery and cash, the family was sleeping in adjacent room
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल रात के समय पंखे और कूलर की आवाज में चोरों की हलचल का पता नहीं चलने के कारण इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी से नकदी, आभूषण व अन्य घरेलू समान चुरा लिया। घटना के समय परिवार के लोग बाजू के कमरे में ही सो रहे थे। सुबह परिवार के उठने के बाद घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद एनईबी थाना पुलिस को सूचित किया गया। 

विज्ञापन


एनईबी थाना क्षेत्र के रंजीत नगर में रात को मकान के एक कमरे मकान मालिक, उसकी पत्नी और बेटा सो रहे थे और दूसरे कमरे की कुंडी लगी हुई थी। रात को चोरों ने मुख्य दरवाजे से घुसकर कमरे में रखी अलमारी से 20 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, बाली, चांदी की पाजेब, चुटकियां व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह घर में बिखरे सामान को देखकर चोरी का पता चला। एनईबी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed