फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: The miscreants attacked a farmer returning after taking money from the bank and looted 50 thousand

Alwar News : बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला, 50 हजार रुपये लूटकर फरार हुए नकाबपोश

Mon, 28 Oct 2024 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 12:35 PM IST
सार

जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे लूट लिया। यह व्यक्ति 50 हजार रुपये बैंक से निकलवाकर घर लौट रहा था कि रास्ते मे यह वारदात हो गई। हमले में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अलवर अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: The miscreants attacked a farmer returning after taking money from the bank and looted 50 thousand
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के कठूमर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव बायडा में बीती रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी के अनुसार कठूमर थाना क्षेत्र के तिगरिया गांव निवासी देवीसिंह चौधरी लक्ष्मणगढ़ से ट्रैक्टर की किस्त के लिए बैंक से 50 हजार रुपये की राशि निकालकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गुलहेड़ी के पास करीब सात-आठ बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर उस पर लाठी-फरसे से हमला कर दिया और 50 हजार की नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस जानलेवा हमले में देवीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए वही पास ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे अलवर के लिए रैफर कर दिया गया। घटना के दौरान देवीसिंह का मोबाइल भी बदमाशों ने चकनाचूर कर दिया, जिससे वह पुलिस या अन्य किसी को भी फोन नहीं कर सका। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है ताकि उनसे देवीसिंह से लूटी गई रकम जल्द ही बरामद की जा सके। 
विज्ञापन


देवीसिंह ने बताया यह वारदात बायडा में हुई लेकिन उनमें एक बदमाश गुलहेड़ी का कंवर गुर्जर भी था, जिसे उसने पहचान लिया था। दरअसल हाथापाई के दौरान देवी सिंह का हाथ कंवर सिंह के मुंह का तौलिया आ गया, जिसे उसने खिंच लिया तो उसे तौलिया लपेटे कंवर सिंह दिखाई दे गया। देवी सिंह ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है और पुलिस पहले कंवर सिंह को ही तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed