{"_id":"66559897a5e749df930e969c","slug":"alwar-news-the-family-was-sleeping-in-one-room-thieves-taking-advantage-and-stole-from-the-other-room-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: गर्मी के कारण एक कमरे में सो रहा था परिवार, फायदा उठाते हुए दूसरे कमरे पर हाथ साफ कर गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: गर्मी के कारण एक कमरे में सो रहा था परिवार, फायदा उठाते हुए दूसरे कमरे पर हाथ साफ कर गए चोर
Tue, 28 May 2024 02:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 02:11 PM IST
सार
शहर के शिव नगर स्थित एक मकान में चोरों ने गर्मी का फायदा उठाते हुए हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग मकान के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत शिव नगर तिजारा फाटक स्थित एक मकान में हुई चोरी की वारदात को लेकर पीड़िता बबीता चौधरी ने शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। कल रात घर में घुसे अज्ञात चोर मकान के दूसरे कमरे में चोरी करके फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार घर के एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि चोरों ने पहले उनके कमरे की कुंडी को बाहर से लॉक कर दिया, उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने उनके घर से 40 हजार नकद, सोने का लॉकेट, दो जोड़ी पाजेब के अलावा घर में पड़ा 5 किलो घी और घर का अन्य सामान चोरी किया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन