फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Sukhwant won in Ramgarh, won the election by 14 thousand votes, won this seat after a long gap

Alwar News : रामगढ़ में सुखवंत ने बाजी मारी, 14 हजार वोटों से जीता चुनाव, लंबे अंतराल के बाद इस सीट पर मिली जीत

Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद खाली हुई रामगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के हाथ से फिसल गई है और यहां से भाजपा के सुखवंत सिंह ने 14 हजार वोटों से जीत अपने नाम कर ली। गौरतलब है कि लंबे समय बाद यह सीट भाजपा के पास आई है।

विज्ञापन
Alwar News: Sukhwant won in Ramgarh, won the election by 14 thousand votes, won this seat after a long gap
भाजपा के सुखवंत सिंह चुनाव जीते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा के सुखवंत सिंह 14  हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 22 राउंड में पूरी हुई मतगणना की शुरुआत में कांग्रेस आगे रही लेकिन 15वें राउंड के बाद पासा पलटा और भाजपा आगे आ गई, जिसकी बढ़त निरंतर जारी रही और अंततः भाजपा के सुखवंत सिंह चुनाव जीत गए।

विज्ञापन


विजयी उम्मीदवार सुखवंत सिंह ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया और कहा कि यह चुनाव सुखवंत ने नहीं बल्कि जनता ने लड़ा था। उन्होंने शीर्ष  नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास दिखाया वे हमेशा उसके आभारी रहेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरा समय भाजपा को दिया, जिसकी वजह से भाजपा यह चुनाव जीती।
विज्ञापन


राज्य के वनमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जनता ने राज्य में भाजपा सरकार के ग्यारह महीनों के कामकाज पर मोहर लगाई है। सुखवंत जनता के लिए और उसकी भलाई के लिए काम करेंगे और भाजपा सरकार के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता और जय आहूजा समेत अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सुखवंत के चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और भाजपा के झंडे हवा में लहराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed