{"_id":"671f63fd4b0cd35ddd0a1fff","slug":"alwar-news-sanitation-workers-protested-in-the-municipal-corporation-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नगर निगम में कर्मियों का हुड़दंग, भर्ती की तिथि बढ़ाने और अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नगर निगम में कर्मियों का हुड़दंग, भर्ती की तिथि बढ़ाने और अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर किया प्रदर्शन
Mon, 28 Oct 2024 03:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:44 PM IST
सार
अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया की अंतिम तिथि 6 नवंबर बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप है कि नगर निगम में अभी तक अनुभव प्रमाण पत्र की वेरिफिकेशन और जारी करने के लिए अधिकारी नियुक्त नहीं किए गए हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी की भर्ती की अंतिम तिथि 6 नवम्बर को बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं आरोप लगाया कि अभी तक अगर नगर निगम अनुभव जांच अधिकारी नियुक्त कर देती तो लोगों को प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गत वर्ष में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकली थी, जिस समय सरकार के द्वारा किसी भी संस्था से अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर लगा सकते हैं। किन भर्ती के पहले वाले नोटिफिकेशन को चेंज करके नगर निगम, नगर पालिका, जिला परिषद जैसे कार्यालयों पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई। जो इन कार्यालयों में काम किया हुआ व्यक्ति होगा उसी का अनुभव प्रमाण पत्र मान्य होगा। उसके बाद भी आज तक अलवर नगर निगम में अनुभव प्रमाण पत्र जारी और वेरिफिकेशन करने वाले अधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया है, जबकि लास्ट तिथि 6 नवंबर है।
विज्ञापन
अभी दीपावली नजदीक आ रही है, जिसकी वजह से बीच में छुट्टी आ गई। अब एकदम से आखिरी बचे 2 दिनों में संविदा और ठेका प्रथा पर लगे लोगों का अनुभव प्रमाण पत्र कौन जारी करेगा। इनके प्रमाण पत्र को कौन वेरिफाई करेगा। इस प्रकार से साफ प्रतीत होता है कि जिस तरीके से इस पूरे मामले में देरी की जा रही है। उस हिसाब से ठेकेदार और नगर निगम अधिकारी आपस में मिले हुए हैं, ताकि इन लोगों का फ़ॉर्म ही नहीं भरा जाएगा तो नौकरी कौन लगेगा। इस प्रकार से अगर चलता रहा और हमारी बातों को नजरअंदाज किया गया तो ये सभी कर्मचारी अनिश्चित काल तक सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे और सभी स्थानों पर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन