फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Robber bride caught wearing jewelery worth 10 lakh, whole family is involved in fraud

Alwar News: 10 लाख के जेवर पहनकर पीहर गई लुटेरी दुल्हन नहीं आई ससुराल, ठगी में लगा है पूरा परिवार

Tue, 30 Apr 2024 03:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 03:17 PM IST
सार

यूपी के बरौली गुर्जर गांव से ब्याहकर अलवर आई दुल्हन शादी के दस दिन बाद 10 लाख के गहने पहनकर पीहर गई और फिर वापस नहीं आई। ससुराल से पत्नी को लेने गए पति को ससुराल वालों ने डरा-धमकाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
Alwar News: Robber bride caught wearing jewelery worth 10 lakh, whole family is involved in fraud
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी करके अलवर आई युवती शादी के दस दिन बाद दस लाख के जेवर पहनकर पीहर गई और फिर नहीं लौटी। पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद को भी ससुराल वालों ने डरा-धमकाकर खाली हाथ लौटा दिया। दूल्हे के पिता ने कही अपनी कहानी।

विज्ञापन


दूल्हे कुलदीप के पिता रामगोपाल ने बताया कि रामवीर सिंह और उसकी पत्नी अर्चनादेवी आगरा के रहने वाले हैं और उनका मूल गांव बरौली गुर्जर है। उन्होंने कहा कि हमारी भतीजी मनीषा तोमर का विवाह आपके बेटे कुलदीप सिंह से कर सकते हैं लेकिन विवाह का खर्च बेटे पक्ष को वहन करना होगा। इस पर सहमति होने के बाद 4 नवंबर 2022 को विवाह का पूरा खर्च उठाते हुए कुलदीप व मनीषा की शादी हो गई। इसके पहले शादी में खर्च के नाम पर उन्होंने तीन लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन


शादी के बाद दुल्हन मनीषा अलवर आ गई फिर दस दिन बाद उसका भाई उसे पीहर ले जाने आया तो मनीषा पूरे जेवर पहनकर उसके साथ चली गई। बाद में मनीषा का पति कुलदीप उसे लेने ससुराल गया तो वहां मनीषा के पिता किशोर सिंह, मां ललिता देवी, चाचा रामवीर सिंह व चाची अर्चना ने उसे वापस भेजने से मना कर दिया। इतना ही उन्होंने कुलदीप को धमकी भी दी कि वापस जाओ वरना दूसरे केस में फंसा देंगे। साथ ही यह भी कहा कि हम ऐसे ही लोगों से रकम व जेवर ठगते हैं। कुलदीप ने लौटकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद काफी बार दुल्हन को लाने के प्रयास किए गए लेकिन कोई परिणाम नहीं निकलने के बाद अब पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के पिता ने बताया कि वे वहां कि पुलिस से भी इस मामले में मिले हैं। पुलिस ने उन्हें बताया कि इस गांव के 15 से 20 परिवार इसी तरह ठगी करते हैं। उनके खिलाफ पहले के कई मुकदमे चल रहे हैं। अब दूल्हे के परिवार वालों ने शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed