फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Pickpockets' courage high in the district hospital, stole 21 thousand from the pocket of a person

Alwar News : जिला अस्पताल में जेबकतरों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग की जेब से 21 हजार रुपये पार किए

Tue, 17 Sep 2024 02:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 02:22 PM IST
सार

जिला अस्पताल अलवर में इलाज कराने जा रहे मरीजों को अब एक नई परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां जेबकतरों ने पूरी तरह अपना जमावड़ा कर रखा है। ओपीडी की लाइन में कब, किसकी जेब पर हाथ साफ हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Alwar News: Pickpockets' courage high in the district hospital, stole 21 thousand from the pocket of a person
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिला अस्पताल में जेबकतरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि लगभग रोजाना ओपीडी की लाइन में लगे लोगों की जेब से कभी पर्स तो कभी मोबाइल साफ हो रहे हैं। आज भी इन जेबकतरों ने बुजुर्ग की जेब से करीब 21 हजार निकाल लिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लच्छीराम निवासी रभाना तिजारा आज सुबह अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आया था, लाइन में लगते समय जेबकतरों ने बुजुर्ग की जेब से 21 हजार रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग तिजारा में ही एक बिल्डर के यहां चौकीदार का काम करता था और अपनी 2 महीने की सैलेरी लेने के बाद अलवर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करने आया था। 
विज्ञापन


बुजुर्ग ने जिला अस्पताल की चौकी में पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने ओपीडी के आसपास जाकर जांच भी की लेकिन जेबकतरा तब तक वहां से फरार हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला अस्पताल होने वाला यह एक मामला नहीं है, पूर्व में भी इसी तरह के मामले कई बार आ चुके हैं लेकिन जेबकतरों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed