फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Panic spread due to leopard entering a house in Alwar

Alwar News: घर के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया बघेरा, इलाके के लोगों में फैली दहशत, तलाश में जुटा वन अमला

Thu, 30 May 2024 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 May 2024 10:09 AM IST
सार

बघेरा मौजूदा वक्त कहां है, उसकी सही लोकेशन का अंदाजा किसी को नहीं है। वन विभाग बघेरा की तलाश में जुटा हुआ है। साथ ही सभी को अलर्ट रहने को कहा है।

विज्ञापन
Alwar News: Panic spread due to leopard entering a house in Alwar
कैमरे में कैद हुई तेंदुए की मूवमेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में एक घर में बघेरा के घुसने से दहशत फैल गई। बघेरा के घर में घुसने का वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। वीडियो सामने आते ही आसपास के क्षेत्र में हंगामा मच गया। 

विज्ञापन


वीडियो में एक बघेरा घर में घुसता और चहल कदमी करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में बघेरा बेहद चौकन्ना दिखाई दिया जो हल्की सी हलचल होने के बाद वहां से तेजी के साथ दीवार फांदकर दूसरी तरफ चला गया। मामला शहर के सागर जलाशय मंशा माता मंदिर के पास का है। जब इस बात की जानकारी आसपास क्षेत्र के लोगों को हुई तो सभी सहम गए। उसके बाद वन विभाग व प्रशासन को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंशा माता मंदिर के पास बाला किला बफर जोन क्षेत्र है। पूर्व में कई बार बघेरे रियायशी इलाके में अंदर तक घुस आए हैं। बीति रात भी करीब 10 बजे के आसपास एक घर में लगे सीसीटीवी में बघेरे का मूवमेंट नजर आया। बघेरा मौजूदा वक्त कहां है, इसकी सही लोकेशन का अंदाजा नहीं है। वन विभाग ने सभी को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed