{"_id":"66e7c81269571899ad07c6a2","slug":"alwar-news-nine-year-old-girl-dies-in-government-hospital-family-members-accuse-doctor-of-negligence-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : सरकारी अस्पताल में नौ साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : सरकारी अस्पताल में नौ साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
Mon, 16 Sep 2024 11:24 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:24 AM IST
सार
अलवर के राजकीय गीतानंद शिशु जिला अस्पताल में एक बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के गीतानंद राजकीय शिशु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। जिले के किशनगढ़ बास के रामकिशन प्रजापत ने शनिवार को अपनी बेटी नैना को गीतानंद शिशु चिकित्सालय में सुबह इलाज के लिए भर्ती करवाया था, जहां डॉक्टर ने उपचार करने के बाद दोपहर को उसे बिल्कुल स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि अपनी बच्ची को लेकर किशनगढ़ बास में अपने घर पहुंचने के कुछ देर बाद बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसकी वजह से उसे आनन-फानन में दोबारा अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया लेकिन देर रात को बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए बच्ची का ठीक से इलाज नहीं किया और पूरी तरह स्वस्थ न होने के बावजूद उसे छुट्टी दे दी जिससे उसकी दोबारा तबियत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। परिजनों ने प्रशासन से मांग कि है की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन