{"_id":"682ac1538d2fed5151049dae","slug":"alwar-news-moving-trailer-catches-massive-fire-on-national-highway-driver-jumps-to-safety-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, चलते ट्रेलर में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, चलते ट्रेलर में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Mon, 19 May 2025 10:57 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 10:57 AM IST
सार
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर पावटा से कोटपूतली जा रहे चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत अपनी जान बचाई लेकिन ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कंवरपुरा स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेलर पावटा से कोटपूतली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे चालक को खतरे का आभास हुआ और चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत चलते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: JEE Advanced: कोटा के पांच केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, पहले की तुलना में पेपर-2 को बताया अधिक कठिन
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था।
घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रेलर को भारी नुकसान पहुंचा है।