{"_id":"6641ce89eb8aa3f4e105e2fc","slug":"alwar-news-miscreants-fired-in-the-air-outside-the-restaurant-threw-a-slip-and-demanded-extortion-of-1-crore-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: रेस्टोरेंट के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, पर्ची फेंककर एक करोड़ की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: रेस्टोरेंट के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, पर्ची फेंककर एक करोड़ की रंगदारी मांगी
Mon, 13 May 2024 01:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 01:55 PM IST
सार
शहर में एक रेस्टोरेंट के बाहर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग करते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की पर्ची रेस्टोरेंटकर्मी को थमाई और फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक रेस्टोरेंट के बाहर दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश हवा में फायरिंग करके रेस्टोरेंटकर्मी को एक करोड़ रुपये की मांग वाली रंगदारी की पर्ची देकर फरार हो गए। पर्ची में लिखा था अभी तो ट्रेलर था, एक करोड़ चाहिए नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी।
मामला अलवर शहर के जेल सर्किल के पास साईं लीला रेस्टोरेंट का है। यहां दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की और रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों को रंगदारी की पर्ची थमाकर फरार हो गए। पर्ची में लिखा था- एक करोड़ चाहिए, नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी, अभी तो ट्रेलर था। रंगदारी की पर्ची में चार बदमाशों के नाम भी लिखे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने शहर में नाकेबंदी कर दी और शहर से बाहर जाने वाले व शहर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर देर रात तक वाहनों की जांच-पड़ताल की गई। एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे साईं लीला रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर रंगदारी की पर्ची फेंककर एक करोड़ रुपये की डिमांड की। दोनों बदमाश नकाब पहने हुए थे पुलिस नाकेबंदी करके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।