फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Man Hangs Himself in Front of Wife After Dispute, Family Feud Shatters Innocent Child’s Life

Alwar News: पत्नी से विवाद के बाद उसके सामने ही फंदे पर झूला युवक, पारिवारिक कलह ने उजाड़ा मासूम का बचपन

Fri, 23 May 2025 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 May 2025 12:35 PM IST
सार

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माचड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक राकेश जाटव ने पत्नी से विवाद के बाद आवेश में आकर उसके सामने ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Alwar News: Man Hangs Himself in Front of Wife After Dispute, Family Feud Shatters Innocent Child’s Life
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माचड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक राकेश जाटव ने पत्नी से विवाद के बाद आवेश में आकर उसके सामने ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश जाटव की शादी दो साल पहले महाराष्ट्र की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच रिश्तों में खटास बनी हुई थी। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राकेश ने आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कलह चल रही थी, जिसका अंत इतना दुखद हुआ। मृतक का एक सवा साल का मासूम बेटा भी है। घटना के समय पत्नी मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह न तो उसे रोक सकी और न ही समय रहते किसी को बुला सकी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBSE 12th Result:  डूंगरपुर की नैंसी ने कला संकाय में हासिल किया 99.40 प्रतिशत, आईएएस बनने का लक्ष्य; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य कोणों से भी मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध तो नहीं थे, जिसके बारे में राकेश को जानकारी हो गई हो और इसी कारण विवाद बढ़ा हो। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

गांव के लोगों का कहना है कि राकेश शांत और सरल स्वभाव का युवक था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed