फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: History-sheeter Kadu, accused of robbing an iron trader by firing, arrested

Alwar News: लोहा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट का आरोपी हिस्ट्रीशीटर काडू गिरफ्तार, गोली लगने से कार चालक घायल

Mon, 28 Oct 2024 04:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में लोहा व्यापारी हरिशंकर गुप्ता से लूट के प्रयास में गोलीबारी की घटना में मुख्य आरोपी भगवान सहाय उर्फ काडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों संग व्यापारी की कार को घेरकर लूटने की कोशिश की और चालक को गोली मारी।

विज्ञापन
Alwar News: History-sheeter Kadu, accused of robbing an iron trader by firing, arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में लोहा व्यापारी से लूट के इरादे से फायरिंग किये जाने की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम भगवान सहाय उर्फ काडू बताया गया है, जो मीणा जाती से है। इस बदमाश को आईजी अजयपाल लाम्बा ओर एसपी संजीव नैन के सुपरविजन में करवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस बदमाश ने अपने साथियों के साथ राजगढ़ निवासी लोहा व्यापारी हरिशंकर गुप्ता जब मुनपुर से अपने घर लौट रहे थे, तब कार के टायर पर गोली मारकर उसे रोक लिया और चारों तरफ से घेराबंदी कर लूटने की कोशिश की। इन बदमाशों ने कार के चालक को गोली भी मारी, जिसे उपचार के लिए अलवर लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। इनका पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भी गठित की थीं।

विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक मनीष मीणा के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमों ने गहन अनुसंधान के बाद दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र में भगवान सहाय को गिरफ्तार कर लिया। उप पुलिस अधीक्षक मनीषा मीणा ने बताया कि ये मुल्जिम शातिर हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिला विभिन्न थानों में पहले से 26 मामले लूट और हमला करने के दर्ज हैं। इसके खिलाफ दर्ज मामलों की लिस्ट थानों से ली गई तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई, क्योकि यह मुल्जिम बहुत ही कुख्यात है। 
विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक मनीषा मीणा ने बताया कि उक्त आरोपी को वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसन्धान के बाद आये साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा गया। गिरफ्तार कर लेते समय आरोपी ने लघुशंका के बहाने भागने का प्रयास भी किया, जिससे पहाड़ी पर चढ़ते हुए इसके पैरों में चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed