{"_id":"671e09d7231ce6d23609bdf7","slug":"alwar-news-food-safety-vehicle-will-immediately-get-the-report-of-adulterated-food-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मिलावट की लगे संभावना तो कराएं अपने खाद्य पदार्थ की जांच, फूड सेफ्टी वाहन में तुरंत मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मिलावट की लगे संभावना तो कराएं अपने खाद्य पदार्थ की जांच, फूड सेफ्टी वाहन में तुरंत मिलेगी रिपोर्ट
Sun, 27 Oct 2024 03:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:10 PM IST
सार
राजस्थान में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। इस वाहन के जरिए आम जनता किसी भी खाद्य पदार्थ की दो से पांच मिनट में मुफ्त जांच करवा सकती है। जांच में अगर किसी सैंपल में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी वाहन की जांच रिपोर्ट दिखाते टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत फूड सेफ्टी वाहन की शरुआत की गई है। आम आदमी फूड सेफ्टी वाहन के पास जाकर खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार CMHO योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शुद्ध आहार में मिलावट पर वार अभियान को लेके स्वास्थ्य विभाग और फूड विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। आज खाद्य सुरक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से सैंपल की जांच की जा रही है। कोई भी आम आदमी किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करवा सकता है, जिसकी जांच महज दो से पांच मिनिट में सम्बंधित व्यक्ति को मिल जाएगी। अगर उसके सैंपल में कोई कमी पाई जाती है तो उस व्यक्ति से जानकारी जुटाकर, जहां से समान खरीदा है उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को यह वैन घण्टा घर के समीप लगाई गई है। कल अशोक सर्किल के समीप लगाई जाएगी। वहां भी आम आदमी अपने खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकता है। अभी पिछले कुछ दिनों में हमने करीब 80 से 90 सैंपल लिए हैं। अगर इनमें कोई सैंपल अमान्य पाया जाता है तो उस पर कोर्ट की तरफ से कार्रवाई भी की जाएगी। अगर सैंपल अमान्य पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार के निर्देश पर सुद्ध आहार पर मिलावट पर वार चलाया जा रहा है। अभी हाल में सबसे बड़ा त्योहार दीपावली का सीजन चल रहा है। ऐसे समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट की मात्रा ज्यादा हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सेहत का भी नुकसान होता है। अभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शहर भर में जगह-जगह जाकर सैंपल ले रही है। अगर कोई गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है, जिसको लेके खाद्य सुरक्षा मोबाईल वेन आज से दो दिन यही रहेगी, जिसमें आम आदमी भी कोई भी खाद्य पदार्थ की जांच करवा सकता है। जिसकी सैंपल रिपोर्ट महज दो से पांच मिनीट में आजाता है अगर वह सेम्पल फेल पाया जाता है तो जहां का वो सेम्पल है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएंगी।अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि इस सेफ्टी वाहन में जांच के साथ साथ लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है कि आखिर आप कुछ खाद्य पदार्थों की जांच अपने घर पर भी कर सकते है वो केसे कर सकते है इसको लेके विभिन्न माध्यम से बताया जा रहा है।