{"_id":"66bd94ddf0a58d604904e56b","slug":"alwar-news-food-department-raids-meenakshi-oil-trading-company-in-alwar-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर में मीनाक्षी तेल ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग का छापा, लाखों का एक्सपायरी खाद्य तेल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर में मीनाक्षी तेल ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग का छापा, लाखों का एक्सपायरी खाद्य तेल जब्त
Thu, 15 Aug 2024 11:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:11 AM IST
सार
मीनाक्षी ट्रेडिंग कंपनी पर एक्सपायरी डेट का खाद्य तेल बेचा जा रहा था इसके बाद जयपुर से और अलवर की टीम ने यहां कार्रवाई की है। इस गोदाम में काफी मात्रा में तेल मिला है जिसमें एक्सपायरी डेट का तेल भी शामिल है।
विज्ञापन
गोदाम को सील करते खाद्य विभाग टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर की घी वाली गली में स्थित मीनाक्षी तेल ट्रेडिंग कंपनी पर गुरुवार को जयपुर से आई केंद्रीय टीम और अलवर खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। तीन मंजिला बने इस गोदाम में विभिन्न ब्रांडों के तेल के हजारों टीन मिले। टीम ने लाखों रुपये का एक्सपायरी खाद्य तेल जब्त कर गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन
फूड विभाग की टीम के आने की खबर से बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। जांच के दौरान टीम को गोदाम में विभिन्न ब्रांडों के हजारों टीन तेल मिला, जिनमें से कई एक्सपायरी डेट के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ्टी ऑफिसर अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मीनाक्षी ट्रेडिंग कंपनी एक्सपायरी डेट का खाद्य तेल बेच रही है। जांच में इस बात की पुष्टि होने के बाद जयपुर और अलवर की टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि एक्सपायरी डेट के तेल को एक कमरे में सील कर दिया गया है और इसे जल्द ही नष्ट किया जाएगा।
फर्म को साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर नोटिस जारी किया गया है। यदि फर्म ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।