{"_id":"663de79520fda4135b024d95","slug":"alwar-news-fire-broke-out-in-a-businessman-house-all-household-goods-burnt-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: व्यापारी के घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जला, 12 लाख से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: व्यापारी के घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जला, 12 लाख से अधिक का नुकसान
Fri, 10 May 2024 02:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 02:57 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक व्यापारी के घर में आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, इस हादसे से करीब 12 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र के 5/48 इलाके में एक व्यापारी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित हिमांशु गोयल ने बताया कि घटना के वक्त वह नहा रहा था। अचानक आग की लपटें देखकर उनके छोटे भाई ने शोरगुल मचाया, जिससे उनका उनका पूरा परिवार बाहर निकल कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाने लगा। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन
परिवार व पड़ोसियों के लोग पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। चंद समय में ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखे आभूषण, नकदी, दस्तावेज, फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक आइटम कपड़े सहित घर गृहस्थी का पूरा समान जलकर राख हो गया। हिमांशु द्वारा करीब 12 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन