फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Fight broke out over teasing of girls at wedding, ten people injured in the attack

Alwar News: शादी में खूनी संघर्ष, बारात में लड़कियों से छेड़खानी के विरोध में हमलावर हुए युवक, दस को किया घायल

Fri, 17 May 2024 05:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 May 2024 05:13 PM IST
सार

बारात में आई लड़कियों से छेड़छाड़ करे युवकों को मना किया गया तो युवक हमलावर हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Alwar News: Fight broke out over teasing of girls at wedding, ten people injured in the attack
घटना की जानकारी देता पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरथल रोड पर ततारपुर चौराहे के समीप गुरुवार की रात को शादी समारोह में देर रात को मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया। घटना की जानकारी ततारपुर थाने में दी गई।

विज्ञापन


घायल गिरधारी जाट ने बताया उसकी दो बेटियों की गुरुवार को शादी थी। देर रात को फेरे हुए उसके बाद मेरे साढू़ के भांजे और उसके कुछ दोस्त वहां पर बारात में आई लड़कियों को छेड़ रहे थे। उन्हें इस बात से रोका गया और समझाइश की तो इसी बात को लेकर बवाल बढ़ गया। उन्होंने हम पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया हम पर लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। 
विज्ञापन


इस घटना में करीब 10 लोग जख्मी हो गए। घायल ने हमलावरों पर आरोप लगाया है कि इसमे अशोक, रोहतास, जय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे, जिनके पास हथियार भी थे। जो हवा में लहरा रहे थे। हमले में गिरधारी जाट, कैलाश जाट, रामस्वरूप जाट की हालत गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि हमने तो उनको टोक ही था कि ऐसा मत करो, इस बात को लेकर उन्होंने हम पर हमला कर दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed