फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Fake police officer tries to cheat a woman pretends to arrest her daughter

Alwar: आपकी बेटी को गिरफ्तार किया है, जमानत में 35 हजार लगेंगे, पुलिस अफसर के नाम से कॉल आया तो मां रह गई दंग

Fri, 28 Jun 2024 05:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उनकी बेटी प्रज्ञया अग्रवाल कोटा में है। वह ईएनटी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही है। फर्जी कॉल का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Alwar News: Fake police officer tries to cheat a woman pretends to arrest her daughter
महिला से ठगी का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक महिला के साथ ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कुंती अग्रवाल ने बताया कि 26 जून को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉलिंग से पुलिस अधिकारी का फोन आता है, वह कहता है कि आपकी बेटी प्रज्ञया अग्रवाल को हमने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। इन्होंने और इसके साथ की तीन चार लड़कियों ने एक वकील के साथ 4 लाख का फ्रॉड किया है। इनकी जमानत करा लो।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने कहा मेरी बेटी तो कोटा में डॉक्टर है। वह ऐसा काम नहीं कर सकती। लेकिन, कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने कहा कि हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थोड़ी देर में हम उसे कोर्ट में पेश करेंगे। पीड़ित महिला ने पूछा कि जमानत में कितने पैसे लगेंगे तो उसने 35000 की डिमांड की। करीब एक घंटे तक कॉल में हुई बातचीत में  महिला को पता लगा कि यह फर्जी कॉल है। इसके बाद पीड़िता ने डायल 100 पर सूचना दी।  
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी बेटी प्रज्ञया अग्रवाल कोटा में है। वह ईएनटी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उसने गूगल पर सर्च किया तो कॉल आए नंबर के व्हाट्सएप डीपी पर एडीजीपी मनीष शर्मा तस्वीर लगी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मोबाइल नंबर के आधार पर आारोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed