{"_id":"66bc4a162fcbb6387406aa9e","slug":"alwar-news-electrocution-from-11-thousand-kv-line-employee-comes-out-of-danger-of-death-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोई, 11 हजार केवी की लाइन से लगा करंट, मौत के मुंह से बाहर आया कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोई, 11 हजार केवी की लाइन से लगा करंट, मौत के मुंह से बाहर आया कर्मचारी
Wed, 14 Aug 2024 11:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:39 AM IST
सार
जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में कल देर रात 11 हजार केवी की लाइन में फॉल्ट सुधारते समय एक कर्मचारी को हवाई करंट लग गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकरी थाना क्षेत्र में कल देर रात पॉवर हाउस में 11000 केवी की लाइन का फाल्ट सुधारते समय कर्मचारी हवाई करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उसे पहले सीकरी अस्पताल ले जाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कल देर रात 1 बजे के करीब उदयपुर निहाम गांव निवासी हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आने के कारण सीधे खंभे से नीचे आ गिरा। जैसे-तैसे उसने गांव के लोगों को फोन किया, लोगों के वहां पहुंचने तक हंसराम बेहोश हो चुका था। गांव के लोग उसे मरा हुआ समझकर सीकरी अस्पताल ले गए जहां जांच करने पर उसके जिंदा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर हंसराम को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, अभी हंसराम की हालत स्थिर बनी हुई है ।
विज्ञापन