फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Death toll due to heat wave has started increasing, young man died due to heat wave

Alwar News: बढ़ने लगा है हीट वेव से मरने वालों का आंकड़ा, गर्मी की चपेट में आने से हुई युवक की मौत शहर के एनईब

Fri, 31 May 2024 04:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 04:53 PM IST
सार

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में तेज गर्मी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक का शव सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। मृतक पेशे से बढ़ई था और अलवर में काम करने आया हुआ था।

विज्ञापन
Alwar News: Death toll due to heat wave has started increasing, young man died due to heat wave
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में तेज गर्मी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनईबी थाने पर सूचना मिली थी कि मंडी मोड़ के पास एक व्यक्ति अचेत व्यवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है, जिस पर मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला जो किसी तरह की मूवमेंट नही कर रहा था। आसपास के लोगों से युवक के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। मृतक मुरारीलाल राजगढ़ का निवासी था और बढ़ई का कार्य करता था। वह राजगढ़ से अलवर बढ़ई का कार्य करने आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed