{"_id":"66505c1fb0ad2a87b00ec680","slug":"alwar-news-dead-body-of-youth-found-in-garbage-heap-suspicion-of-murder-due-to-injury-marks-on-face-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पुलिया के नीचे कचरे के ढेर में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान से हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पुलिया के नीचे कचरे के ढेर में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
Fri, 24 May 2024 02:51 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 02:51 PM IST
सार
शहर के नजदीक गाजूकी पुलिया के नीचे कचरे के ढेर में मिले शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने युवक के चेहरे पर चोट के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के निकट गाजूकी पुलिया के नीचे कचरे के ढेर में पड़े मिले शव की पहचान कटोरी वाला तिबारा निवासी नरेंद्र उर्फ बिल्लू (40) के रूप में हुई है। युवक मजदूरी करता था और रात को घर नहीं लौटा। अगले दिन पुलिया के नीचे शव मिला, उसके मुंह पर घाव हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र उर्फ बिल्लू मजदूरी करता था और 22 मई को सुबह साढ़े सात बजे खाना लेकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर अगले दिन भी ढूंढने पर पता नहीं चला। कल देर शाम गाजूकी पुलिया के पास शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने आकर उसकी पहचान की। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शव को देखने पर प्रतीत होता है कि उसके साथ कोई घटना हुई है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहा था।
विज्ञापन