{"_id":"663f4a77850ba26fa802e452","slug":"alwar-news-couple-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-speeding-bus-they-were-returning-from-a-wedding-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: तेज रफ्तार बस से टकराकर बाइक सवार दंपति की मौत, शादी समारोह से घर जा रहे थे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: तेज रफ्तार बस से टकराकर बाइक सवार दंपति की मौत, शादी समारोह से घर जा रहे थे पति-पत्नी
Sat, 11 May 2024 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 04:07 PM IST
सार
जिले के झाहडोली गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। दंपति एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव खैरथल लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बस से टकराकर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृत दंपति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के विजय मंदिर थाना अंतर्गत झाहडोली गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत गई। दोनों शादी समारोह के कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेजी से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामचरण अपनी पत्नी मंजू के साथ गांव हाजीपुर से शादी समारोह में शामिल होकर खैरथल लौट रहा था, रास्ते में झाहडोली गांव के पास बस ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिस पर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस ड्राइवर बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मृतक रामचरण चार बच्चों का पिता था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं परिजनों द्वारा संबंधित थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण होगी।
विज्ञापन