{"_id":"670bff5319dd6f06a7039f83","slug":"alwar-news-councilor-threatens-people-protesting-over-water-problem-anger-among-local-people-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पार्षद ने दी धमकी, स्थानीय लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पार्षद ने दी धमकी, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sun, 13 Oct 2024 10:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:42 PM IST
सार
शहर में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को वार्ड पार्षद द्वारा धमकाए जाने का मामला सामने आया है। बहरहाल पार्षद घर से लापता हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद खुद तो पानी की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन करने वालों को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में इन दिनों बड़े पैमाने पर पानी की समस्या बनी हुई है। शनिवार को शहर के चूड़ी मार्केट में स्थानीय लोगों ने इस संबंध में विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगाया। इसके एक दिन बाद रविवार को कुछ स्थानीय लोग पार्षद के घर पर वार्ता के लिए पहुंचे। इन लोगों का आरोप है कि पानी की समस्या अवगत कराने वाले एक स्थानीय व्यक्ति को पार्षद द्वारा फोन करके धमकाया गया। इसके बाद रविवार दोपहर को स्थानीय लोग पार्षद के घर पहुंचे लेकिन पार्षद घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
इन लोगों का आरोप है कि लोगों को देखकर पार्षद की पत्नी ने पुलिस को मौके पर बुला लिया और वे वहां से अपने दूसरे मकान पर चले गए। लोगों का कहना है कि जब से धर्मपाल पार्षद बने हैं तब से एक दिन भी वे वार्डवासियों से नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पार्षद धर्मपाल झूठ बोलते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई पूरी की जबकि वार्ड में एक भी पानी का टैंकर नही आया और लोग आसपास के मोहल्लों से पानी ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तो पार्षद की ओर से पानी की समस्या को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा, वहीं धमकी देकर लोगों को डराया जा रहा है, जिसे जनता सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि एक दिन पूर्व भी पार्षद ने पुलिस को बुलाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, जिस पर पुलिसकर्मी पार्षद के घर पहुंचे लोगों से कोतवाली थाने में आकर शिकायत देने की बात करते नजर आए। मोहल्ले वालों का कहना है कि पार्षद गलत बयानबाजी कर रहे हैं, वे कभी हमारे साथ जलदाय विभाग नहीं गए और उल्टा जलदाय विभाग के अभियंताओं से झूठ बोलकर उन्हें काम करने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन