{"_id":"663f466bf6362af87805230e","slug":"alwar-news-councilor-assaulted-husband-and-sister-in-law-who-came-to-reprimand-chewed-the-woman-s-thumb-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: छेड़छाड़ का उलाहना देने आए पति और ननद से पार्षद ने की मारपीट, महिला का अंगूठा चबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: छेड़छाड़ का उलाहना देने आए पति और ननद से पार्षद ने की मारपीट, महिला का अंगूठा चबाया
Sat, 11 May 2024 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 03:52 PM IST
सार
नगर निगम में वार्ड नंबर 22 की पार्षद ने बेटे द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में उलाहना देने आई महिला के पति और उसकी बहन के साथ मारपीट कर उसका अंगूठा चबा डाला। पीड़ित महिला कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर नगर निगम के वार्ड नंबर 22 की पार्षद सोमवती देवी ने बेटे द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर उलाहना देने आए महिला के पति व उसकी बहन के साथ मारपीट की। लड़ाई के दौरान पार्षद की बेटी ने महिला का अंगूठा चबा डाला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला लक्ष्मी परचूनी की दुकान से सामान लेने गई थी, इसी दौरान पार्षद का बेटा लाला शराब के नशे में उससे छेड़छाड़ करने लगा, जिसे लेकर उसने विरोध जताया तो वह लक्ष्मी से झगड़ने लगा। घर आकर उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिस पर लक्ष्मी का पति व ननद शीला पार्षद के बेटे की शिकायत लेकर उसके पास गए तो पार्षद सोमवती व उसके पति रामअवतार, बेटा मोनू, लाला व बेटी उन पर उल्टे टूट पड़े और इसी दौरान पार्षद की बेटी ने लक्ष्मी की ननद शीला का अंगूठा चबा लिया।
विज्ञापन
घटना की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को की गई है। लक्ष्मी व उसके परिवार का आरोप है कि पार्षद पति क्षेत्र में सट्टे का कार्य करता है और अवैध शराब की ब्रांच चलाता है। पुलिस से उसकी सांठगांठ है, इसके चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन