फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Collector took meeting to reduce air pollution in the city, sent plan to the center

Alwar News : चिंताजनक हैं शहर के हालात, वायु प्रदूषण कम करने के लिए कलेक्टर ने ली बैठक, केंद्र को प्लान भेजा

Mon, 14 Oct 2024 07:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 07:19 PM IST
सार

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को सुधारने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टर ने विभिन्न एजेंसियों की बैठक लेकर प्रदूषण पर रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Alwar News: Collector took meeting to reduce air pollution in the city, sent plan to the center
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला के नेतृत्व में आज मिनी सचिवालय में अलग-अलग एजेंसियों के साथ वायु प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर बैठक की गई। कलेक्टर ने बातचीत में बताया कि केंद्र से आए डायरेक्टर गार्गव ने एक रिव्यू मीटिंग ली थी और साथ ही शहर का भ्रमण भी किया और अलवर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए के लिये ट्रैफिक पुलिस, वन विभाग, नगर निगम और PWD के साथ बैठक की गई, जिसमें प्रदूषण कम करने के बारे में काफी प्लान बताए गए। 

विज्ञापन


बैठक में निर्धारित योजना के अनुसार अब जिला कलेक्टर के नेतृत्व में चार एजेंसियां काम करेंगी और आने वाले एक वर्ष में वायु प्रदूषण की रोकथाम करने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि राजस्थान की 43 सिटी में अलवर सबसे नीचे के स्थान पर है। प्रदूषण को रोकने के लिए जो प्लान बनाया गया है उसे आने वाले 10 दिन में केंद्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा और जैसे ही वो मंजूर हो जाता है। उसके बाद अलवर की हवा को स्वच्छ करने को लेकर चारों एजेंसियां काम में जुट जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बाकी विभागों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शहर में कहीं भी खुले में कचरा फैलाने, वाहन पॉल्यूशन और निर्माण कार्यों से संबंधित कामों पर नजर रखी जाए। कलेक्टर ने कहा कि यदि शहर के लोग जागृत हो जाएं और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है। अलवर के वायु प्रदूषण की हालत यह है कि राज्य के 43 जिलों में इसका 42 नंबर है जो कि अपने आप में ही चिंताजनक है। यदि हालात नहीं सुधरे तो अलवर का वायु प्रदूषण दिल्ली के बराबर हो जाएगा और इसका दुष्परिणाम यह होगा कि शहर में सांस और दमे के रोगियों की संख्या बेतहाशा बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed