{"_id":"66f92e10bc8efcddd90addc9","slug":"alwar-news-clash-between-2-parties-with-sticks-and-sticks-over-sowing-on-ancestral-land-4-people-injured-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : पुश्तैनी जमीन पर बुआई को लेकर लाठी-डंडों के साथ दो पक्षों में हुआ संघर्ष, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : पुश्तैनी जमीन पर बुआई को लेकर लाठी-डंडों के साथ दो पक्षों में हुआ संघर्ष, चार लोग घायल
Sun, 29 Sep 2024 04:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:08 PM IST
सार
पुश्तैनी जमीन पर बाजरे की बुआई को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों के साथ तगड़ा संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय गांव दुब्बी में पुश्तैनी जमीन पर बाजरे की बुआई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजगढ़ के दुब्बी गांव निवासी बाबूलाल मीणा और उसके चाचा शेडूराम के बीच जमीन बोने को लेकर लाठी-डंडे चल गए, जिसमें बाबूलाल मीणा उसकी पुत्री कविता और सुनीता मीणा गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं दूसरे पक्ष का शेडूराम भी घायल हो गया। घायल सुनीता मीणा ने बताया कि दादा की जमीन पर सभी फसल बोते हैं लेकिन उनके चाचा शेडुराम द्वारा बाजरे की फसल बोने के दौरान उनसे झगड़ा किया गया और पूरे परिवार ने हमारे परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस चौकी में भी सूचना दी गई थी लेकिन कोई भी मामले की जांच करने नहीं पहुंचा।