{"_id":"66cdd1c7db2d2dd4220c40b9","slug":"alwar-news-bike-riding-couple-hit-by-private-bus-bike-rider-dies-in-road-accident-wife-injured-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बाइक सवार दंपति को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बाइक सवार दंपति को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
Tue, 27 Aug 2024 06:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:47 PM IST
सार
जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ अलवर आ रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में शीतल नदी के समीप बाइक सवार पति-पत्नी को बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि यशवंत निवासी भडेड़ी गोविंदगढ़ का रहने वाला था और वह घर से अपनी पत्नी के साथ अलवर आ रहा था तभी किसी प्राइवेट बस ने शीतल नदी के समीप बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें यशवंत की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस अब बस की तलाश कर रही है।
विज्ञापन