{"_id":"66da808874921a3afd0eccc6","slug":"alwar-news-another-accused-arrested-in-the-murder-robbery-case-at-kamlesh-jewelers-in-bhiwadi-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: भिवाड़ी के कमलेश ज्वेलर्स में हुई हत्या-डकैती मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: भिवाड़ी के कमलेश ज्वेलर्स में हुई हत्या-डकैती मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा
Fri, 06 Sep 2024 09:39 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:39 AM IST
सार
अब तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी को पुलिस भिवाड़ी लाने की तैयारी कर रही है। हत्या और डकैती कांड में सात बदमाशों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भिवाड़ी के बहुचर्चित कमलेश ज्वेलर्स में हुई हत्या और डकैती के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले में एक और आरोपी अजय उर्फ गोलू की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
भिवाड़ी पुलिस को जैसे ही अजय की गिरफ्तारी की जानकारी मिली, उसने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। अब भिवाड़ी पुलिस अजय उर्फ गोलू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर भिवाड़ी लाने का प्रयास कर रही है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके और उसे मामले के आरोपियों में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
अब तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सबसे पहले प्रीत को दिल्ली से पकड़ा गया था और वह अभी रिमांड पर है। उसकी पूछताछ के बाद हरियाणा के हांसी से अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया था और उससे वह गाड़ी भी बरामद की गई थी, जो घटना में प्रयुक्त हुई थी। इस वारदात में सात लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन