{"_id":"665b174105bceee9b40a3c9b","slug":"alwar-news-a-young-man-got-scorched-due-to-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा युवक, करंट से फट गए पैर के तलवे, तार टूटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा युवक, करंट से फट गए पैर के तलवे, तार टूटने से हुआ हादसा
Sat, 01 Jun 2024 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:12 PM IST
सार
आठ साल से विद्युत विभाग को शिकायत करने के बाद भी हाईटेंशन लाइन के लटकते तारों का काई समाधान नहीं किया गया। यही वजह है आए दिन यहां करंट की वजह से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानागाजी थाना क्षेत्र में टूट कर गिर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 19 वर्षीय श्यामपुर निवासी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद घायल युवक को अलवर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद वर्मा ने बताया कि उनके पड़ोसी मोनू स्वामी के घर के सामने से हाईटेंशन लाइन 11 हजार के तार गुजर रहे हैं। शनिवार दोपहर तार टूटकर गिर गया। इस दौरान मोनू स्वामी तार सही करने का प्रयास करने लगा। तभी मोनू स्वामी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उसके पैर के दोनों तलवे नीचे से फट गए और वह झुलस गया। घायल मोनू को थानागाजी लाया गया। उसके बाद उसे वहां से जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया गया। अभी मोनू स्वामी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
पूर्ण चंद वर्मा ने बताया कि तकरीबन 8 वर्ष पहले मोनू स्वामी के ताऊ का लड़का राकेश स्वामी भी करंट की चपेट में आया था और उसने दम तोड़ दिया था। करीब 6 वर्ष पूर्व तार के नीचे उनकी 50 के लगभग भैंस और 80 बकरियों का बाड़ा है, जिनके ऊपर भी वह तार टूट कर गिरा था और उनकी एक भैंस वही करंट लगने के दौरान मौत हो गई थी। 8 वर्ष से विद्युत विभाग कर्मचारी को लगातार शिकायत दी जा रही है, लेकिन उनको ना तो ठीक किया जा रहा ना ऊंचा किया जा रहा। पूर्ण चंद वर्मा ने बताया कि तारों की ऊंचाई तकरीबन 10 फीट के आसपास है।
विज्ञापन