फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: 550 kilo fake ghee was seized and destroyed, Food Safety Department is running a special campaign

Alwar News : साढ़े पांच सौ किलो नकली घी जब्त कर नष्ट करवाया, खाद्य सुरक्षा विभाग चला रहा है विशेष अभियान

Sat, 26 Oct 2024 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:05 AM IST
सार

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नकली मावा और मिठाई के बाद अब विभाग ने साढ़े पांच सौ किलो से ज्यादा मिलावटी घी जब्त किया।

विज्ञापन
Alwar News: 550 kilo fake ghee was seized and destroyed, Food Safety Department is running a special campaign
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक नकली मावा, पनीर और खराब मिठाइयों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी होने के शक में नकली घी भी जब्त किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सारण के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


काफी दिनों से सूचनाओं मिल रही थी कि बहरोड़ क्षेत्र के आसपास नकली एवं मिलावटी घी बेचा जा रहा है, जिसके सत्यापित होने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टरओमप्रकाश सारण के दिशा-निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में एक टीम आज मैसर्स सांनवारया एग्रो फूड्स कुंड रोड, बहरोड़ पहुंची। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मैसर्स सांनवारया एग्रो फूड्स कंपनी द्वारा बहरोड़ क्षेत्र में घी का कारोबार किया जाता है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि मालिक द्वारा दिल्ली से लोहे के बड़े ड्रमों में देसी घी लाकर घी की मांग के अनुसार व्यापारियों को बेचा जाता है। उपस्थित कर्मचारी रमेश ने बताया कि प्रतिष्ठान का मालिक मनजीत जो कि हरियाणा के हिसार का रहने वाला है, वह ये कार्य करता है। मौके पर तीन लोहे के ड्रमों में करीब 550 किलो घी मिला है, जिसके नकली या मिलावटी होने के आशंका पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मौके पर नमूना लेकर 550 किलो घी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा लेब जयपुर द्वारा नमूने का परिणाम आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 तहत के तहत, जो कानूनी कार्रवाई होगी वह विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल और हेमंत कुमार यादव मौजूद रहे। अब तक बहरोड़ सिंथेटिक मावे और पनीर के लिए ही कुख्यात था लेकिन अब घी भी नकली बेचा जा रहा है। बहरोड़ के घी की मांग भी बहुत ज्यादा है क्योंकि वहां का घी अच्छा माना जाता है लेकिन आज हुई इस कार्रवाई ने यह भ्रम भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed