फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: 14 year old girl kidnapped and raped in Harsaura

Alwar News: हरसौरा में 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, घर से अगवा कर खेत लेजाकर की हैवानियत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 17 Aug 2024 06:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 Aug 2024 06:49 PM IST
सार

हरसौरा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही बानसूर पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
Alwar News: 14 year old girl kidnapped and raped in Harsaura
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। परिजनों ने बालिका को अचेत अवस्था में महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। बालिका के परिजनों ने बताया कि देर रात दिनेश गुर्जर और दिनेश के मामा का लड़का कृष्ण ने बालिका को उसके घर से अगवा कर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। परिजनों ने पूरी रात बालिका को ढूंढने का प्रयास करते रहे। सुबह पांच बजे तक परिजनों ने बालिका को ढूंढा लेकिन बालिका नहीं मिली। 

विज्ञापन


उसके बाद परिजनों को सूचना दी कि बालिका जंगलों में पड़ी हुई है। उसके बाद बालिका के परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी किसी अज्ञात वाहन में बालिका को बैठाकर किसी प्राइवेट क्लीनिक में दिखाने के लिए लेकर चले गए। उस दौरान पीड़ित परिवार को पता लग गया कि बालिका क्लीनिक पर है। उसके बाद पीड़ित परिवार ने बालिका के पास पहुंचते समय हरसौरा थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस और परिजन जैसे ही प्राइवेट क्लीनिक पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय में शुरू हुआ इलाज
उसके बाद बालिका से परिजन मिले तो बालिका की हालत बहुत खराब थी। बालिका के हाथ और पैर पर नुकीले काटने के निशान थे और बालिका अचेत अवस्था में थी। बालिका की हालत को देखते हुए उसे महिला चिकित्सालय में लाया गया। वहां इलाज शुरू हुआ। चार घंटे बीत जाने के बाद भी बालिका को होश नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। इस मामले की सूचना मिलते ही बानसूर पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed